About Ashish Dubey
सांसद • जबलपुर लोकसभा क्षेत्र (13)

आशीष दुबे

भारतीय जनता पार्टी के एक अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान तथा संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन।

🚩 भारतीय जनता पार्टी 🏛️ सांसद 📍 जबलपुर - 13 ⭐ पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री 📜 संसदीय स्थायी समिति सदस्य
4,86,674
ऐतिहासिक मतों से विजय
35
वर्षों की सक्रिय सदस्यता
1990
सक्रिय राजनीति में प्रवेश
Ashish Dubey
आशीष दुबे
प्रोफ़ाइल जानकारी

व्यक्तिगत विवरण

जन्म तिथि: 15.09.1970 (आयु: 55 वर्ष)

शिक्षा: बैचलर ऑफ कॉमर्स एवं बैचलर ऑफ लॉ, महाकौशल महाविद्यालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश)

संपर्क सूत्र:
ईमेल: delhiofficeofmpjabalpur@gmail.com
📱: 011-23353502

जबलपुर - 13, मध्य प्रदेश
राजनीतिक यात्रा

राजनीतिक विवरण

🚩
सक्रिय राजनीति में प्रवेश
वर्ष 1990

वर्ष 1990 से कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय राजनीति में प्रवेश तथा भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय सहभागिता।

🤝
भारतीय जनता युवा मोर्चा
वर्ष 2000 - 2010

वर्ष 2000 में जिला मंत्री (जबलपुर) एवं वर्ष 2007 से 2010 तक जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, जबलपुर।

🏢
जिला अध्यक्ष, भाजपा
वर्ष 2010 - 2016

वर्ष 2010 से 2016 तक जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जबलपुर। दो सफल संगठनात्मक कार्यकाल पूर्ण किए।

⭐
प्रदेश कार्यसमिति एवं मंत्री
वर्ष 2016 - 2025

वर्ष 2016 से 2021 तक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा वर्ष 2021 से 2025 तक प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश।

🏛️
लोकसभा विजय
वर्ष 2024

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के इतिहास में अब तक के सर्वाधिक 4,86,674 मतों से विजय प्राप्त की।

📜
संसदीय समितियाँ एवं प्रभार
वर्तमान

सदस्य, संसदीय स्थायी समिति (गृह मंत्रालय) एवं सदस्य, सलाहकार समिति (खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय)। संगठनात्मक प्रभार: सागर एवं मंडला।

पारिवारिक परिचय
पारिवारिक पृष्ठभूमि
  • पिता: स्व. श्री अंबिकेश्वर दुबे जी (भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे)
  • माता: श्रीमती शकुंतला दुबे (गृहिणी)
  • पत्नी: श्रीमती श्रद्धा दुबे (गृहिणी)
  • पुत्र: ज्येष्ठ सुपुत्र सार्थक दुबे (महाविद्यालय में अध्ययनरत) एवं कनिष्ठ पुत्र समर्थ दुबे (विद्यालय में अध्ययनरत)
जुड़ें
सोशल मीडिया