आशीष दुबे
भारतीय जनता पार्टी के एक अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान तथा संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन।
व्यक्तिगत विवरण
जन्म तिथि: 15.09.1970 (आयु: 55 वर्ष)
शिक्षा: बैचलर ऑफ कॉमर्स एवं बैचलर ऑफ लॉ, महाकौशल महाविद्यालय, जबलपुर (मध्य प्रदेश)
संपर्क सूत्र:
ईमेल:
delhiofficeofmpjabalpur [ at ] gmail.com
📱: 011-23353502
राजनीतिक विवरण
वर्ष 1990 से कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय राजनीति में प्रवेश तथा भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय सहभागिता।
वर्ष 2000 में जिला मंत्री (जबलपुर) एवं वर्ष 2007 से 2010 तक जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, जबलपुर।
वर्ष 2010 से 2016 तक जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जबलपुर। दो सफल संगठनात्मक कार्यकाल पूर्ण किए।
वर्ष 2016 से 2021 तक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा वर्ष 2021 से 2025 तक प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के इतिहास में अब तक के सर्वाधिक 4,86,674 मतों से विजय प्राप्त की।
सदस्य, संसदीय स्थायी समिति (गृह मंत्रालय) एवं सदस्य, सलाहकार समिति (खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय)। संगठनात्मक प्रभार: सागर एवं मंडला।
- पिता: स्व. श्री अंबिकेश्वर दुबे जी (भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे)
- माता: श्रीमती शकुंतला दुबे (गृहिणी)
- पत्नी: श्रीमती श्रद्धा दुबे (गृहिणी)
- पुत्र: ज्येष्ठ सुपुत्र सार्थक दुबे (महाविद्यालय में अध्ययनरत) एवं कनिष्ठ पुत्र समर्थ दुबे (विद्यालय में अध्ययनरत)
- Instagram: Ashish Dubey BJP
- Facebook: Ashish Dubey BJP
- X: @mpashishdubey