छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने और देश के लोकतंत्र की गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराने के संकल्प के साथ #सांसद_दिल्ली_दर्शन_2026 का शुभारंभ कल से होने जा रहा है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रेरणादायी नेतृत्व में नई पीढ़ी को राष्ट्र की लोकतांत्रिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और विकास यात्रा से जोड़ने का यह एक विशेष अवसर है।
अभिभावकों एवं शिक्षकों की अभिव्यक्ति
देश की लोकतांत्रिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों के अविस्मरणीय भ्रमण के बाद अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रेरक उद्गार व आभार संदेश।
माननीय सांसद श्री आशीष दुबे जी को Sansad Delhi Yatra जैसे अद्भुत और प्रेरणादायक आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद। 🙏
हम अभिभावकों के लिए यह अत्यंत गर्व और सौभाग्य की बात है कि हमारे बच्चों को संसद भवन सहित दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थलों को देखने, समझने और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से अनुभव करने का ऐसा शानदार अवसर मिला। आपने अपने व्यस्त समय में से बच्चों के साथ संवाद किया और मार्गदर्शन किया, वह उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
“माननीय सांसद श्री आशीष दुबे जी एवं आपकी पूरी कर्मठ टीम, ‘सांसद दिल्ली दर्शन कार्यक्रम’ के माध्यम से हमें देश की राजधानी और उसके ऐतिहासिक स्थलों को देखने का यह अविस्मरणीय अवसर देने के लिए आपका सहृदय धन्यवाद।”
यात्रा के दौरान हमारे रहने, खाने और सुरक्षा की जो उत्कृष्ट व्यवस्था आपकी टीम द्वारा की गई, वह बेहद सराहनीय थी। इस सुखद और गरिमापूर्ण यात्रा के लिए आभार।
आदरणीय सांसद महोदय जी, सादर प्रणाम। 🙏
यह यात्रा न केवल छात्रों के लिए बल्कि हम शिक्षकों के लिए भी बेहद अद्भुत और अविस्मरणीय रही। हमारे पूरे क्राइस्ट चर्च डायसीशन हाई स्कूल परिवार की ओर से, मैं आपके प्रति हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहती हूँ। एक बार फिर से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
आदरणीय सांसद महोदय जी, सादर प्रणाम। आपके प्रयासों और सहयोग के कारण हम जबलपुर के विद्यार्थियों को दिल्ली भ्रमण करने का अवसर मिला और देश के गौरवशाली इतिहास को करीब से जानने का मौका मिला।
पूरे भ्रमण के दौरान इतनी अच्छी व्यवस्थाएँ थीं कि किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। आपने हमें देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने का अविस्मरणीय अवसर दिया। 🙏
विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में चयनित होकर मुझे दिल्ली दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ। यह यात्रा मेरे लिए केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुभव और सीख से भरी एक यादगार यात्रा रही।
पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षित यात्रा, स्वादिष्ट भोजन और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। माननीय सांसद जी का हृदय से आभार! जय हिंद!
माननीय सांसद जी, सादर प्रणाम। हमें दिल्ली दर्शन का यह शानदार अवसर प्रदान करने के लिए आपका हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके सहयोग से हमें दिल्ली की ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण जगहों को करीब से देखने और उनके बारे में जानने का अवसर मिला। यह अनुभव हमारे लिए सदैव यादगार रहेगा।
माननीय सांसद जी, सादर प्रणाम। 🙏 दिल्ली की इस अद्भुत यात्रा का अवसर प्रदान करने तथा इतने सुंदर एवं अविस्मरणीय अनुभवों से रूबरू कराने के लिए आपका हृदय से धन्यवाद। ऐतिहासिक स्थलों से बहुत कुछ सीखने को मिला। यह यात्रा हमारे लिए हमेशा एक विशेष अनुभव बनी रहेगी।
माननीय सांसद जी, सादर प्रणाम। 🙏 दिल्ली दर्शन की इस विशेष यात्रा का अवसर प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद। आपके सहयोग से हमें महत्वपूर्ण स्थलों को करीब से देखने तथा जानने का अनमोल अवसर मिला। यह अनुभव हमारे लिए निश्चित रूप से यादगार रहेगा।
🌹 आभार संदेश: इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें राष्ट्रपति भवन, संसद भवन सहित दिल्ली के अनेक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को करीब से देखने और गौरवशाली इतिहास जानने का अवसर मिला। यह यात्रा हमारे लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं यादगार रही। सादर धन्यवाद। 🙏
माननीय सांसद महोदय श्री आशीष दुबे जी को सांदीपनी विद्यालय की ओर से सादर आभार। कार्यक्रम के दौरान आपका सानिध्य प्राप्त हुआ और लोकसभा, राज्यसभा, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, लाल किला, कुतुब मीनार, प्रधानमंत्री संग्रहालय आदि स्थलों का भ्रमण कराया गया। समस्त व्यवस्थाएँ बहुत ही शानदार थीं। 🙏
माननीय सांसद महोदय जी, नमस्कार। 🙏 जबलपुर के होनहार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण करवाने के लिए मैं आपका सादर धन्यवाद करती हूँ। यह यादगार यात्रा आपकी विद्यार्थियों के प्रति लगाव, नवाचार एवं उत्कृष्ट दूरदर्शिता को दर्शाती है।
माँ नर्मदा आपके राजनीतिक जीवन को स्वर्णिम उपलब्धियों से भर दें!
माननीय सांसद महोदय श्री आशीष दुबे जी को सादर आभार। दिल्ली के ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक स्थलों का भ्रमण कराया गया, जो बहुत ही प्रेरणादायी रहा। आपके द्वारा दी गई सारी सुविधाएँ और व्यवस्थाएँ बेहद सुव्यवस्थित थीं और सभी का विशेष ध्यान रखा गया। ये पल हमारे जीवन में यादगार रहेंगे। 🙏
माननीय सांसद जी, सादर प्रणाम। आपने हमें दिल्ली दर्शन का अनमोल अवसर देकर न केवल देश की राजधानी को करीब से देखने का अवसर दिया, बल्कि हमारे ज्ञान और अनुभव को भी नई दिशा दी। आपका यह स्नेह और सहयोग हम सभी के लिए हमेशा यादगार रहेगा। बहुत-बहुत धन्यवाद! 🙏







